अबू अली और उसके गधे hindi story
Abu Ali and his donkeys
अबू अली और उसके गधे
एक दिन अबू अली नाम का एक व्यक्ति मेले में गधे खरीदने गए। उसने वहां से 9 गधे खरीदे। और फिर उनको गिना, एक , दो, तीन, चार, पांच, छै, सात, आठ और नौ उसने एक गधे पर डंडा मारा। वह आगे बढ़ा और बाकी गधे भी उसके पीछे पीछे चल दिए। कुछ दूर चलने पर अबु अली ने सोचा, मुझे दुबारा गधों को गिनना चाहिए।
वो पीछे मुड़ा और फिर से गिनना शुरू किया।
एक,दो, तीन,चार, पांच, छै, सात, आठ!!
आठ!! एक गायब है?
मूर्ख होने के कारण उसने वो गधा तो गिना ही नही जिस पर वो खुद बैठा था।
वो अपने गधे पर से नीचे उतरा और पेड़ो और पत्थरों के पीछे देखने लगा। लेकिन वहां उसे अपना खोया हुआ गधा नही मिला।
अबु अली ने फिर से अपने गधों को गिना, एक, दो, तीन,चार, पांच, छै, सात, आठ,नौ।
उसने एक गधे पर डंडा मारा और कहा, ओह! तुम वापस आ गए। अबु अली ने फिर से एक गधे पर डंडा मारा और चलने लगा।
रास्ते में, उसने दुबारा अपने गधों को गिना। फिर से उसे नौ की जगह आठ गधे ही पाए।
उसने चारो ओर देखा यहां वहां ढूंढा। लेकिन वहां गधा नही मिला। वो गधे के उपर से नीचे उतरा और उसने फिर से गिना और इस बार उसने पूरे नौ गधे पाए। उसने एक गधे से पूछा, तुम कहां चले जाते हो बार बार!?
दुबारा उसने एक गधे पर डंडा मारा।
उसने देखा की उसका दोस्त मूसा अपने ऊंट पर बैठ कर उसके पास से गुजर रहा है। उसने उसे अपने पास बुलाया। मूसा क्या तुम मेरी मदद करोगे!??
मूसा रुका। अबु अली ने उसे बताया की कैसे उसने अपने एक गधे को पहले खोया और फिर वो उसे मिल भी गया। क्या तुम इन गधों को गिनने में मेरी मदद करोगे?? अबु अली ने विनती की।
मूसा ने गिना और कहा, मै यहां 10 गधे देख रहा हू।
क्या!! अबु अली हैरान हो गया। दशवा गधा कहां से आया?? अबु अली ने पूछा।
आठ गधे नौ गधों के पीछे चल रहे हैं और दसवां गधा नौवे गधे पर सवार है।
अबु अली कुछ न समझ सका की मूसा ने क्या कहा। वो गधे से नीचे उतरा और दुबारा गिनना शुरू किया पर उसे वहां पर दसवां गधा नही मिला।।